पेशावर - पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के सरकारी दफ्तर पर आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए हैं। मोटरसाइकिल सवार तालिबान के आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में 60 लोगों के घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई गई है। विस्फोट नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के कार्यालय के बाहर हुआ। घटना के बाद इस इलाके में आपातकाल लागू कर दिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमले के समय कार्यालय में भीड़भाड़ थी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते के मुताबिक धमाके में आठ से 10 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान का हाथ बताया जा रहा है।