काठमांडू - नेपाल की राजधानी और इसके पर्यटक स्थल पोखरा में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप का मध्यम स्तर का झटका आया। राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के अनुसार, भूकंप का केन्द्र काठमांडू के उत्तर पूर्व में 55 किलोमीटर दूर सिंधुपालचौक जिले में था। नेपाल के साथ बिहार के कई जिलों में भी झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके दरभंगा, रक्सौल, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में महसूस किए गए हैं।