ऊना - एक बार फिर मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। इरानी ने कहा है कि राहुल की उम्र 50 साल है, फिर भी खुद को युवा बताते है। इरानी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ऊना पहुंची थी। तभी उन्होने राहुल को निशाना बनाया।
उन्होने कहा कि भारत की राजनीति की यह अनोखी बात है कि जो व्यक्ति 50 साल का हो चुका है, वो खुद को युवा कहते है और 10 साल तक सरकार में रहने के बाद भी अपने संसदीय क्षेत्र में नही जाते है। इसके अलावा स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थाई जमीन दी जाएगी साथ ही भाजपा युवाओं के सपने पूरे करेगी।