नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 तारीख यानि रविवार को 16वीं बार रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। अपनी 'मन की बात' कार्यक्रम में मोदी ने दोहराया कि कल हिंदुस्तान ने महात्मा गांधी कि पुण्यतिथि मनाई व मैने भी गांधी जी को अपनी और से श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कहा की गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को हर साल लोग दो मिनट तक मौन रखें। प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने बयान में कहा कि सरकार खादी को बढ़ावा दे रही है।
इसके लिए एक ड्रेस जरूर खरीदें। मोदी ने कहा कि 2016 की पहली मन की बात है। नई बात बताने की इच्छा होती है। मोदी ने सर्वप्रथम शहीदों और बापू को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा हम सब एक साथ चलें, एक साथ बोले यही हमारी ताकत है। सरदार पटेल ने कहा था, हिंदुस्तान की अहिंसा और आजादी खादी में है। खादी में करोड़ों लोगों को रोजगार देने की ताकत है। रेलवे समेत कई मिनिस्ट्री ने खादी को बढ़ावा देने के लिए इनिशिएटिव लिए हैं।