नई दिल्ली - सियाचिन में छह दिन 35 फुट बर्फ के नीचे फंसे रहने का बाद जिंदा निकले लांस नायक हनुमंतप्पा नहीं रहे। दिल्ली के आर्मी अस्पताल में 11.45 पर उन्होंने आखिरी सांस ली। इससे पहले खबर मिली थी कि उनकी हालत और बिगड़ गई है और वह गहरे कोमा में चले गए हैं।
हनुमंतप्पा के शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे, उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया के लक्षण पाए गए थे, तथा उनके दिमाग तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा थी। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई थी। पिछले कुछ समय से देश में तमाम हस्तियों ने हनुमंतप्पा के ठीक होने के लिए प्रार्थना की थी जो अनसुनी रह गईं। हनुमंतप्पा की मौत से देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांस नायक हनुमंतप्पा की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।