नई दिल्ली - अमिताभ बच्चन, सचिन तेंडुलकर, सलमान खान जैसे कई दिग्गजों का वैक्स स्टैचू बना चुके मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम ने अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को उनका मोम का स्टैचू बनाने का इनविटेशन भेजा है। म्यूजियम ने इनविटेशन एक्सेप्ट करने की रिक्वेस्ट की है और अगर केजरीवाल मान जाते हैं, तो वे पहले भारतीय सीएम होंगे, जिनकी म्यूजियम में वैक्स स्टैचू होगी।
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के इंडियन पार्टनर विजक्राफ्ट एंटरटेनमेंट इंटरनेशनल (डब्ल्यूईआई) ने केजरीवाल को 11 जनवरी को इनविटेशन भेजा।लेटर में लिखा है कि म्यूजियम केजरीवाल के पॉलिटिक्स में आउटस्टैंडिंग काम के लिए उनका सम्मान करना चाहता है। अगले साल दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम खोला जाना है। यदि केजरीवाल का पुतला बनता है, तो उसे दिल्ली के ही मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में रखा जाएगा।