दावोस - स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उनके देश के सस्केचेवान प्रांत में दोपहर 1 बजे के करीब एक हाई स्कूल में आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी कर दी गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि ला लोचे में स्थित इस स्कूल की दोपहर बाद अधिकतर समय तक घेराबंदी की गई और रायल कनाडाई माउंटेड पुलिस ने इस गोलीबारी की गंभीर घटना पर कार्रवाई करते हुए अभिभावकों से स्कूल से दूर रहने अपील की है। कनाडा पुलिस की एक प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री को इस घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद क्षेत्र से सभी निकटवर्ती प्राथमिक स्कूलों को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हालात पुलिस के नियंत्रण में हैं।