गुड़गांव - भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी का रविवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता और फोटोग्राफर बृज बेदी को किडनी और सांस लेने में दिक्कक की शिकायत के बाद 28 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बृज बेदी पंजाब के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने नशे का शिकार बच्चों के जीवन में सुधार लाने का सराहनीय कार्य किया। किरण और बृज की शादी 9 मार्च 1972 को हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम साइना है। मेदांता में मौजूद किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा कि अमृतसर शहर ने अपने प्रिय शख्स को खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदों की सहायता करने में लगा दिया। हमें उनके कार्यों को आगे लेकर जाना है।