नई दिल्ली - टैबलेट बाजार में माइक्रोमैक्स एपल को पछाड़ दिया है। इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2014 की दूसरी तिमाही अप्रैल-जून में भारतीय टैबलेट बाजार में 14 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एप्पल को पीछे धकेलकर वह दूसरे स्थान पर आ गया है।
शिमला - हिमाचल के अधिकांश इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान झमाझम बारिश हुई। प्रदेश में मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों के मुकाबले मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार
बई -हाल ही में रिलीज फिल्म मर्दानी की सफलता ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी को एक बार फिर लाइम-लाइट में लाकर खड़ा कर दिया है। अपनी इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाने के बाद रानी अब छोटे पर्दे पर भी सक्रिय होना चाहती हैं।
न्यूयार्क, 2 सितंबर। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल के सेमीफाइनल और युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जबकि लिएंडर पेस दोनों वर्ग में हारकर बाहर हो गए।
इस्लामाबाद - परेशानियों से घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि न तो वह इस्तीफा देंगे और न ही छुट्टी पर जाएंगे जबकि इमरान खान और ताहिरूल कादरी के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पद छोडऩे के लिए उन पर दबाव बनाए रखा है।
नई दिल्ली - उच्चतम न्यायालय ने आज व्यवस्था दी कि मौत की सजा का सामना कर रहे दोषियों की, अपनी सजा की समीक्षा के लिए की जाने वाली अपील पर सुनवाई कम से कम तीन न्यायाधीशों की पीठ द्वारा खुली अदालत में की जाए।
नई दिल्ली - शिक्षक दिवस को ‘गुरु उत्सव’ के तौर पर मनाने और उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्कूली बच्चों से संवाद करने की केंद्र सरकार की योजना विवादों में घिर गई है और विपक्षी कांग्रेस के अलावा भाजपा के सहयोगी एमडीएमके तथा पीएमके जैसे दलों ने भी सरकार की निंदा की है।
मेलबर्न - ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के पहले मानव निर्मित गुफा मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना की गई। सफेद संगमरमर से बनी साढ़े चार मीटर ऊंची इस प्रतिमा को सिडनी के मिंटो उपनगर में स्थापित किया गया।