जम्मू - कश्मीर घाटी में आज मध्यम तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया लेकिन भूकंप के कारण किसी प्रकार की क्षति का कोई समाचार नहीं है। एक अधिकारी ने यहां बताया कि कश्मीर में 5.5 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया लेकिन किसी भी क्षति का कोई समाचार नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदूकुश क्षेत्र में था।
पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में भी 6 तीव्रता वाला भूकंप आया। झटके राजधानी इस्लामाबाद तथा खैबर पख्तूनख्वा एवं पंजाब प्रांतों के कई क्षेत्रों में महसूस किए गये।