Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

आखिर 31 साल बाद जिम्बाब्वे ने इतिहास रचा

Updated on Monday, September 01, 2014 11:36 AM IST

गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद कप्तान एल्टन चिगुम्बरा की नाबाद 52 रन की बेहतरीन पारी और उत्सेया के 30 रन की बदौलत जिम्बाब्वे ने 31 साल के लम्बे अंतराल के बाद आस्ट्रेलिया को एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को तीन विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया।

 

जिम्बाब्वे की त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में तीन मैचों में यह पहली जीत है जबकि आस्ट्रेलिया की तीन मैचों यह दूसरी हार है। जिम्बाब्वे ने इस जीत से आस्ट्रेलिया से पहले मैच में मिली 198 रन की हार का बदला भी चुका लिया और अपने लिए फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जगा लीं।

 

जिम्बाब्वे गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को 50 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया। माइकल क्लार्क ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। आस्ट्रेलिया का अपने वनडे इतिहास में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सबसे कम स्कोर है। इसके बाद जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने हरारे के स्टेडियम में दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त समर्थन के दम पर 48 ओवर में सात विकेट पर 211 रन बनाकर अपने क्रिकेट इतिहास की यादगार जीत हासिल कर ली।चिगुम्बरा ने प्रास्पर उत्सेया नाबाद 30 के साथ आठवें विकेट के लिए 9.4 ओवर में अविजित 55 रन की मैच विजयी साझेदारी की। उत्सेया ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर जैसे ही विजयी छक्का मारा, जिम्बाब्वे के खिलाडि$यों ने एक दूसरे को गले लगा लिया और पूरा स्टेडियम हर्षोल्लास से गूंज उठा।

 

गौरतलब हो कि जिम्बाब्वे ने 1983 को तीसरे विश्वकप के दौरान आस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया था। उस जीत के बाद जिम्बाब्वे को आस्ट्रेलिया की शक्तिशाली टीम को हराने के लिए 31 साल और 28 मैचों का इंतजार करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने 1983 की जीत के बाद आस्ट्रेलिया से 27 मैच गंवाए थे लेकिन आज उसने एक नया इतिहास बना दिया।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X