चंडीगढ - पंजाब सरकार ने बाबा श्री चंद जी के जन्म दिवस संबधी 4 सिंतबर की जगह 3 सिंतबर को सरकारी अवकाश की घोषणा की हैं। इसकी जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने सार्वजनिक अवकाश संबधी जारी की गई अधिसूचना में आशिंक संशोधन करते हुये बाबा श्री चंद जी के जन्म दिवस संबधी 4 सिंतबर 2014 को किया गया अवकाश की जगह 3 सिंतबर दिन बुधवार को गजटिड अवकाश घोषित किया है।