Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

ऑनलाइन शापिंग के मामले में भारत तीसरे स्थान पर

Updated on Tuesday, September 02, 2014 10:46 AM IST

नई दिल्ली - एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिक्स देशों में इंटरनेट पर खरीददारों की बढ़ती संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं, हाल के दिनों में इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की संख्या में 70 लाख की बढ़ोतरी के साथ भारत में 15 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। ये आंकड़े देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन खरीदारी बाजार के हैं जिसने रिटेल मार्केट के कारोबार को बदल दिया है।

 

अमूमन लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढऩे का कारण आसानी से आकर्षक ऑफर्स और वाजिब दाम में घर बैठे चीजें मिलना है। दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह तेजी से बढ़ रही इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या है। इसके मद्देनजर ई-कॉमर्स दूसरे बाजारों तक, बड़े स्तर पर कम लागत में कारोबार का विस्तार कर रहा है। इंटरनेट क्रांति ने जहां एक तरफ इस इज़ा$फे में बड़ी भूमिका तो निभाई ही है, वहीँ इसके भविष्य को और भी बेहतर बना दिया है। 1991 से देश में अपनाई गई उदारीकरण की नीति ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी बल दिया। इसके कारण 20 सालों के अंदर इसमें प्रगतिशील विकास देखने को मिला, वहीं इसके विपरीत पिछले 5 सालों में ऑनलाइन खरीददारी कल्चर ने बाज़ार अर्थशास्त्रियों को भी चौंका दिया है।  भारत में ऑनलाइन खरीदरी करने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या में सबसे ज्यादा हिस्सा युवा वर्ग का है। युवाओं ने मोबाइल फोन, आईपैड, डिजीटल कैमरा, ज्वेलरी और फैशनेबल चीज़ों की ऑनलाइन खरीदारी में काफी रुचि दिखाई है।

 

इस नए ट्रेंड ने युवाओं के साथ सबसे ज्यादा महिलाओं के एक बड़े वर्ग को जोड़ दिया है। देश में ऑनलाइन खुदरा बाजार से जुड़े 75 प्रतिशत लोग 15 से 34 आयु वर्ग के हैं, जिनमें से 40 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है। इन आंकड़ों से साफ है कि वैश्विक स्तर पर युवा नेटिजंस की सर्वाधिक संख्या वाले देशों में भारत एक है। अनुमान है कि इस तरह की बढ़ोतरी से इनकी संख्या में आने वाले वर्षों में और अधिक इजाफा होगा।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X