मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की चमकती शाम उस वक्त और खास बन गई, जब दोस्ती, संगीत और सपनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। एक ओर था नए सफर की शुरुआत का उत्साह, तो दूसरी ओर साथ खड़े थे इंडस्ट्री के अनुभवी चेहरे, जो इस पल को यादगार बनाने आए थे। मौका था अमन नागपाल के पहले म्यूजिक वीडियो ‘रांझा’ और उनकी म्यूजिक कंपनी स्काई एंटरटेनमेंट म्यूजिक के आधिकारिक लॉन्च का।