Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अक्षय कुमार के शो पर गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे का धमाकेदार रीयूनियन

Updated on Monday, February 09, 2026 14:45 PM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग):जब बॉलीवुड के आइकॉनिक किरदार एक बार फिर ज़िंदा हो जाएं और वह भी पूरे स्वैग और ह्यूमर के साथ—तो एंटरटेनमेंट अपने पीक पर पहुंच जाता है। व्हील ऑफ फॉर्च्यून के हालिया प्रोमो में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जहां अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड के ओजी विलेन गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर ने अपने फेमस किरदारों की झलक दिखाकर दर्शकों को नॉस्टैल्जिया की सैर पर भेज दिया, वहीं चंकी पांडे ने अपनी चिर-परिचित एनर्जी से माहौल को और रंगीन बना दिया।
 
प्रोमो की शुरुआत होती है गुलशन ग्रोवर की कॉल से, जहां वह अपने मशहूर कबीरा अवतार में अक्षय कुमार से कहते हैं, “कबीरा बोल रहा हूं, भगवान कसम… तेरा शो देखकर दिल गार्डन-गार्डन हो गया। देखो, शो आगे चलाना है तो 1 करोड़ बाहर निकालो।” कबीरा का ये अंदाज़ देखते ही हंसी के फव्वारे छूट पड़ते हैं, लेकिन इससे पहले कि अक्षय कोई जवाब दें, कहानी में आता है एक और ट्विस्ट।
 
अक्षय कुमार को दूसरी कॉल मिलती है और इस बार लाइन पर होते हैं बॉलीवुड के सबसे कुख्यात क्राइम मास्टर गोगो यानी शक्ति कपूर। अपने ट्रेडमार्क डायलॉग के साथ वह कहते हैं—
“अगर मुझे 1 करोड़ नहीं मिला, तो आंखें निकालकर गोटियां खेलूंगा… और कुछ भी खेल सकता हूं।” इस पर अक्षय भी उसी अंदाज़ में पलटवार करते हैं और दोनों दिग्गजों को खेल में आने का खुला न्योता दे देते हैं।
 
और फिर एंट्री होती है चंकी पांडे की, पूरी एनर्जी, ठहाकों और अपने खास अंदाज़ के साथ। चंकी जैसे ही सीन में आते हैं, माहौल पूरी तरह पार्टी मोड में बदल जाता है। उनकी मौजूदगी एपिसोड में हल्कापन, ह्यूमर और अनप्रेडिक्टेबल फन का तड़का लगा देती है।
गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और चंकी पांडे—तीनों अपने-अपने आइकॉनिक अवतार में ढलकर न सिर्फ़ इंडस्ट्री के सुनहरे दौर की यादें ताज़ा करते हैं, बल्कि यह साबित भी कर देते हैं कि असली एंटरटेनमेंट कभी आउटडेटेड नहीं होता। व्हील ऑफ फॉर्च्यून का यह एपिसोड सिर्फ़ एक गेम शो नहीं, बल्कि बॉलीवुड के यादगार किरदारों का सेलिब्रेशन बनकर उभरता है—जहां हंसी, नॉस्टैल्जिया और स्टार पावर तीनों एक साथ घूमते हैं। 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X