Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

संगम की धरती से उठी ‘मणिपुर’ की आवाज़: मोनालिसा का भावनात्मक डेब्यू

Updated on Saturday, February 14, 2026 08:48 AM IST

 
कुंभ से कैमरा तक: मोनालिसा की नई उड़ान ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
 
 
मुंबई/प्रयागराज (अनिल बेदाग): माघ मेले की पावन और ऐतिहासिक धरती पर एक खास पल दर्ज हो गया, जब कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का ट्रेलर संगम नगरी प्रयागराज में लॉन्च किया गया। भले ही प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण कार्यक्रम मेला परिसर में न हो सका, लेकिन शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित यह लॉन्च किसी उत्सव से कम नहीं रहा। माघ मेले जैसे वैश्विक आयोजन के बीच हुए इस ट्रेलर लॉन्च ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया और फिल्म के संदेश को व्यापक मंच प्रदान किया।
 
फिल्म की परिकल्पना और शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हुई। वहीं मणिपुर शेड्यूल के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का सहयोग उल्लेखनीय रहा। संवेदनशील विषय पर आधारित इस फिल्म के लिए राज्य सरकार ने हर स्तर पर सहयोग दिया, जिससे शूटिंग सुचारू रूप से पूरी हो सकी।
 
उत्तराखंड में भी फिल्मांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपरीत मौसम परिस्थितियों में टीम को पूरा सहयोग दिया और स्वयं फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर उत्साहवर्धन किया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मोनालिसा भावुक नजर आईं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मोनालिसा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “माँ गंगा के आशीर्वाद से पिछले वर्ष इसी माघ मेले से मेरी ज़िंदगी बदली थी। अब फिल्म पूरी होने के बाद उसका ट्रेलर यहाँ लॉन्च होना मेरे लिए बेहद भावनात्मक और गर्व का क्षण है।।” प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने इसे अपने शहर के लिए खास बताया, जबकि अभिनेता अमित राव ने फिल्म को “सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव” कहा। अभिनेता दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से मिला सहयोग इस फिल्म को और सशक्त बनाता है।
 
निर्देशक सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक अत्यंत संवेदनशील विषय को उठाती है, जो समाज को सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सच्चाई और संवेदना को बड़े पर्दे पर लाना है।
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X