Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अजय बाली की आवाज में गूंजा शिवनाम का जादू

Updated on Friday, February 20, 2026 18:51 PM IST

 
भक्ति से पॉप तक का सफर: अजय बाली ने फिर जीता श्रोताओं का दिल
 
अजय बाली ने जगाई आस्था की ज्योति
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिंगर अजय बाली का नया भजन “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ” रिलीज होते ही भक्तों के दिलों में बस गया है। यह भजन RDC Media के माध्यम से जारी किया गया है और इसे दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है। शिवभक्ति से ओतप्रोत इस गीत में अजय बाली की दमदार आवाज और भक्ति भाव की गहराई साफ झलकती है।
 
अजय बाली, जिन्हें उनके फैंस ‘चिप्पी रॉकर’ के नाम से भी जानते हैं, हर जॉनर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। भजन, पंजाबी पॉप और रोमांटिक ट्रैक—हर शैली में उन्होंने अपनी गायकी का जादू बिखेरा है। उनके एल्बम और गाने एचएमवी सारेगामा, आरडीसी मीडिया, नेक्स्ट 9, एम एच 1 जैसे प्रतिष्ठित म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स से रिलीज होकर लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।
 
मां दुर्गा की स्तुति “शेरावाली जगदंबे मां” से लेकर भोले बाबा के भजनों तक, साईं बाबा के भजन से लेकर “मेरे साईं का जलवा” और “श्री हनुमान भजन” जैसे आध्यात्मिक गीतों में अजय बाली ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। उनका पंजाबी गीत “इक पिंड दी कुड़ी” भी ब्लॉकबस्टर रहा है, जिसने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई।
अजय बाली न केवल एक सशक्त सिंगर और म्यूज़िक प्रोड्यूसर हैं, बल्कि एक ज़बरदस्त लाइव परफॉर्मर भी हैं।
देश-विदेश में उनके स्टेज शो दर्शकों की जबरदस्त तालियों के बीच यादगार बन जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका रोमांटिक ट्रैक “तू मोहब्बतों की किताब है” 2026 का एक भावपूर्ण सिंगल है, जिसने अपनी मधुर धुन और दिल छू लेने वाले बोलों से श्रोताओं को प्रभावित किया। वहीं “सफ़र ये सफ़र” भी युवाओं के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
 
उनके गानों की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे एप्पल म्यूजिक, जिओ सावन और यू ट्यूब जैसे प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहे हैं।
 
भक्ति, रोमांस और पॉप का यह अनोखा संगम अजय बाली को एक बहुआयामी कलाकार बनाता है। “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ” के जरिए उन्होंने महाशिवरात्रि पर भक्तों को एक संगीतमय श्रद्धांजलि दी है, जो लंबे समय तक गूंजती रहेगी।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X