Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

सपनों और जुनून के रिश्ते को दर्शाती है “फर्स्ट लव..एक ड्रीम”

Updated on Tuesday, March 03, 2026 09:48 AM IST

 
“नए चेहरों के साथ बी एस अली का सिनेमाई सपना”
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की फिल्मी फिज़ाओं में एक नई कहानी ने दस्तक दी है। बी एस अली की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” की आधिकारिक घोषणा एक भव्य समारोह में की गई, जहां दिग्गज अभिनेता रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाने जा रहे हैं।
 
ग्रीन वर्ल्ड मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन माही शंकर अग्रवाल कर रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर सपना मल्होत्रा और आर्यन ने देशभर से नए कलाकारों को चुनकर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया है। दत्तात्रेय गाडगे, निशा उपाध्याय, आयुष जैन, नंदिनी गौतम, रोशनी मिश्रा, उनाइज़ा कुरैशी, सिद्धि चोपड़ा, विराज तर्वे, विवान बिरार और चारवी सोनालकर जैसे कई नए चेहरे फिल्म में नजर आएंगे। मात्र डेढ़ साल के विवान बिरार ने अपनी मासूम मौजूदगी से कार्यक्रम में सबका दिल जीत लिया।
 
फिल्म के लेखक-निर्माता बी एस अली का कहना है कि “फर्स्ट लव” केवल रोमांस की कहानी नहीं, बल्कि सपनों और जुनून के रिश्ते को भी दर्शाती है। उनके अनुसार, “किसी का सपना भी उसका पहला प्यार हो सकता है।” फिल्म में आधा दर्जन गीत होंगे, जो कहानी की भावनाओं को और गहराई देंगे।
पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित है और जल्द ही विभिन्न लोकेशन्स पर शूटिंग शुरू होने वाली है। “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” एक ऐसे एहसास को परदे पर उतारने जा रही है, जो हर दिल के करीब है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X