Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

भविष्य की कहानी लिखने को तैयार है सिप्पी फिल्म्स

Updated on Tuesday, February 10, 2026 09:37 AM IST

 
सिप्पी फिल्म्स की नई रचनात्मक उड़ान
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : जब कोई नाम सिर्फ़ फिल्म नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ियों की यादों का हिस्सा बन जाए—तो उसका हर नया कदम इतिहास और भविष्य के बीच एक सेतु बन जाता है। शोले, सीता और गीता और शान जैसी कालजयी कृतियों की जनक सिप्पी फिल्म्स अब एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है एक सुनियोजित पुनर्गठन, कैरेक्टर आईपी आधारित विज़न और संस्थागत निवेश के साथ एक नई शुरुआत। शहज़ाद सिप्पी के नेतृत्व में और कुबेरन्स टेक वेंचर्स के रणनीतिक सहयोग से, सिप्पी फिल्म्स भारतीय सिनेमा के भविष्य की ओर एक सशक्त कदम बढ़ा रही है।
 
शहज़ाद सिप्पी की कस्टोडियनशिप में स्टूडियो ने खुद को कैरेक्टर आईपी-लेड कंटेंट कंपनी के रूप में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस परिवर्तन को मजबूती मिली है कुबेरन्स टेक वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के रणनीतिक निवेश से, जिसकी सह-स्थापना जीत वाघ ने की है। हालांकि निवेश का मूल्य सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसका संकेत साफ़ है, यह एक दीर्घकालिक और विश्वास-आधारित साझेदारी है।
 
शहज़ाद सिप्पी के अनुसार, “हम फिलहाल नई और चुनिंदा विरासती IPs को फिल्म और एनिमेशन फॉर्मैट्स में विकसित करने पर फोकस कर रहे हैं। कुबेरन्स की प्रतिबद्धता हमें एक लंबी और प्रतिस्पर्धी दृष्टि के साथ सिप्पी फिल्म्स को एक अग्रणी कैरेक्टर IP स्टूडियो के रूप में गढ़ने का अवसर देती है।”
उनका लक्ष्य है एक ऐसा सस्टेनेबल स्टूडियो मॉडल, जहाँ कहानियाँ, किरदार और उनकी दुनिया समय के साथ सोच-समझकर विकसित हो सकें।
 
तेज़ी से बदलते एंटरटेनमेंट परिदृश्य में—जहाँ प्लेटफॉर्म्स और दर्शकों की पसंद लगातार विकसित हो रही है, सिप्पी फिल्म्स की यह रणनीति विरासत और नवाचार के बीच संतुलन साधती नज़र आती है। एक ओर कालजयी किरदारों को नए जीवन की तैयारी, तो दूसरी ओर नए IPs के ज़रिए भविष्य की मजबूत रचनात्मक पाइपलाइन। साफ़ है, सिप्पी फिल्म्स अब सिर्फ़ इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य की कहानी भी लिखने को तैयार है। 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X