Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अनूप जलोटा करेंगे 20 फरवरी को कला साधकों का अभिनंदन

Updated on Wednesday, February 18, 2026 20:00 PM IST

 
पद्मश्री अनूप जलोटा करेंगे दिग्गज कलाकारों का सम्मान, 14वें गौरव पुरस्कार में सजेगी सांस्कृतिक संध्या
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय संगीत, भक्ति और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को समर्पित जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन एक बार फिर कला साधकों के सम्मान का भव्य उत्सव लेकर आ रहा है। 20 फरवरी 2026 को इस्कॉन मंदिर, जुहू (मुंबई) में आयोजित होने जा रहा है ‘14वां गौरव पुरस्कार–2026’, जिसमें देश की विशिष्ट एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
 
यह प्रतिष्ठित समारोह अनुभवी एवं सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनकी आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए पद्मश्री अनूप जलोटा ने आज सम्मानित विजेताओं के नामों की घोषणा की। स्वयं अनूप जलोटा वर्ष 2012 में भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायन) में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं।
 
भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार विश्वविख्यात शास्त्रीय संगीतकार, पद्मभूषण एवं ग्रैमी पुरस्कार विजेता पं. विश्वमोहन भट्ट को प्रदान किया जाएगा। भजन महर्षि पंडित हरिओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष को दिया जाएगा। पद्मश्री डॉ. रवींद्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी को प्रदान किया जाएगा। लोक संगीत की रानी कही जाने वाली मालिनी अवस्थी दादरा, ठुमरी, कजरी, चैती सहित अनेक हिंदुस्तानी संगीत शैलियों में समान रूप से निपुण हैं।
 
मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्य कलाकार पुरस्कार उभरते हुए प्रतिभाशाली नृत्य कलाकार श्री गौतम मराठे को प्रदान किया जाएगा। वे गुरु श्री वैभव अरेकर के शिष्य हैं और भारतीय शास्त्रीय कलाकारों के लिए “आंगिका” नामक विशेष फिटनेस मॉड्यूल के डिज़ाइनर भी हैं। इस भव्य समारोह का आयोजन एवं प्रबंधन “तथास्तु प्रोडक्शंस” द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार, 20 फरवरी 2026, को इस्कॉन मंदिर, जुहू, मुंबई में शाम 7 बजे से आरंभ होगा।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X