Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

वैलेंटाइन डे स्पेशल: प्यार की खामोश उलझनों को बयां करता ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर रिलीज़

Updated on Saturday, February 14, 2026 20:39 PM IST

 
इस वैलेंटाइन डे बदलेगी रोमांस की परिभाषा: ‘ना जाने कौन आ गया’ 6 मार्च को सिनेमाघरों में
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : वैलेंटाइन डे का मौसम जहां गुलाब, चॉकलेट और इज़हार-ए-मोहब्बत से सराबोर होता है, वहीं इसी खास मौके पर हिंदी रोमांटिक फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर रिलीज़ कर मेकर्स ने प्यार की एक अलग और गहरी परिभाषा पेश की है। सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेता जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर यह फिल्म दर्शकों को एक संवेदनशील, भावनात्मक और आज के दौर की जटिल प्रेम कहानी की पहली झलक देती है।
 
फिल्म का पोस्टर एक ऐसे रिश्ते की खामोश गहराई को दर्शाता है, जो बाहर से परफेक्ट दिखता है लेकिन भीतर कई अनकहे सच और अधूरे एहसास समेटे हुए है। इसकी सादगी और भावनात्मक प्रभाव कहानी की उस उलझन की ओर इशारा करता है, जहां प्यार, दूरी और अनिश्चितता आपस में टकराते हैं और कई सवाल छोड़ जाते हैं।
 
यह फिल्म आज के दौर के रिश्तों को टटोलती है, जहां भावनाएं पहले से ज्यादा जटिल हो चुकी हैं और कमिटमेंट की परिभाषाएं लगातार बदल रही हैं। वैलेंटाइन डे पर पोस्टर का रिलीज होना इसलिए भी खास है क्योंकि यह फिल्म पारंपरिक रोमांस से हटकर रिश्तों की वास्तविकता को सामने लाती है।
फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत लोकेशंस भीमताल और नैनीताल में की गई है, जो कहानी की भावनात्मक परतों को और भी खूबसूरती से उभारते हैं।
 
निर्माता विपुल धवन कहते हैं, “‘ना जाने कौन आ गया’ कोई पारंपरिक लव स्टोरी नहीं है। पोस्टर उस खामोश भावनात्मक उलझन को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। यह उन अनकहे जज़्बातों की झलक है, जो अक्सर रिश्तों में शब्दों से परे होते हैं।” लेखक-निर्देशक विकास अरोड़ा का मानना है, “आज का प्यार सीधी रेखा में नहीं चलता। कई बार खामोशी शब्दों से ज्यादा कुछ कह जाती है। वैलेंटाइन सीज़न में पोस्टर रिलीज़ करना खास है, क्योंकि यह फिल्म रोमांस पर नए सिरे से सोचने को मजबूर करती है।”
 
धवन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है। निर्देशन और एडिटिंग विकास अरोड़ा ने की है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद अमल सिंह और विकास अरोड़ा ने लिखे हैं। संगीत देवेंद्र अहिरवार, प्रिनी सिद्धांत माधव और कार्तिक कुश ने दिया है। संवेदनशील कहानी, प्रभावशाली अभिनय और रिश्तों की नई परिभाषा के साथ ‘ना जाने कौन आ गया’ 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
इस वैलेंटाइन डे, प्यार सिर्फ महसूस नहीं होगा, बल्कि सवाल भी करेगा।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X