Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

मोहित रैना–प्रियामणि की पहली जुगलबंदी: इंडो-हॉलीवुड सिनेमा का नया अध्याय शुरू

Updated on Saturday, February 21, 2026 09:50 AM IST

 
मोहित रैना–प्रियामणि के साथ इंडो-हॉलीवुड की नई उड़ान
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लोबल सिनेमा की दुनिया में एक बड़ा और दिलचस्प कदम उठाते हुए यूएस की रेड बाइसन प्रोडक्शंस  ने मुंबई स्थित एज़्योर एंटरटेनमेंट (इंडिया) एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। यह साझेदारी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंडो-यूएस स्टोरीटेलिंग के नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।
 
इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लिखा और निर्देशित किया है हर्ष महादेश्वर ने। कहानी एक इमिग्रेंट परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पारंपरिक “ अमेरिकन ड्रीम ” की सीमाओं से आगे बढ़कर अपनी पहचान, जड़ों और जज़्बातों की तलाश करता है। यह फिल्म भावनाओं की गहराई और सिनेमाई भव्यता का संगम होगी—जहां सरहदें धुंधली पड़ जाती हैं और इंसानी एहसास केंद्र में आ जाते हैं।
 
फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे प्रियामणि और मोहित रैना। दोनों ही अपने-अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, और उनकी यह नई जोड़ी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। शूटिंग न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के साथ-साथ दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत लोकेशंस पर होगी, जिससे कहानी का ग्लोबल सफर विजुअली भी जीवंत होगा। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है।
 
मोहित रैना का कहना है, “यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब है। पहचान और अपनापन जैसे विषयों को ईमानदारी से छूना इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। रेड बाइसन प्रोडक्शंस और एज़्योर एंटरटेनमेंट की पहली इंडो-हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।” प्रियामणि ने साझा किया, “इस फिल्म की भावनात्मक सच्चाई ने मुझे तुरंत आकर्षित किया। हर क्रिएटिव फैसले में कहानी के प्रति जुनून और संवेदनशीलता झलकती है। मुझे विश्वास है कि यह कहानी दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकेगी।”
 
रेड बाइसन प्रोडक्शंस की फाउंडर रोमिला सराफ भाट के मुताबिक, “शुरुआत से ही इस कहानी को एक ग्लोबल आवाज़ की जरूरत थी। प्रियामणि और मोहित रैना जैसे कलाकारों के साथ हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो निजी भी है और सार्वभौमिक भी।”
 
एज़्योर एंटरटेनमेंट के सीईओ प्रशांत रमेश मिश्रा ने कहा, “यह हमारे लिए टर्निंग पॉइंट है।"
अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली शूटिंग के साथ ही इंडो-हॉलीवुड के इस नए अध्याय का आगाज़ हो।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X