Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

‘तेरा हमसफ़र’ ने जीता दिलों का सफर

Updated on Wednesday, February 18, 2026 20:05 PM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) देसी तड़का म्यूजिक ने अपने बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो ‘तेरा हमसफ़र’ को रिलीज़ कर प्यार के मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। रिलीज़ होते ही इस गीत को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सोशल मीडिया पर इसकी रील्स और स्टोरीज़ तेजी से ट्रेंड कर रही हैं।
 
मुंबई में आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अभिनेत्री तान्या चटर्जी , ईशान मसीह और दीपन्निता पत्र ने अपनी उपस्थिति से शाम को ग्लैमरस बना दिया। इस अवसर पर निर्माता मनोहर रामचंदानी और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर प्रीतेश शाह भी मौजूद रहे।
 
वीडियो में फराह टिटिना और उज्ज्वल अरोड़ा की इमोशनल केमिस्ट्री दर्शकों को भावुक कर देती है। फराह ने बताया कि व्हीलचेयर वाला सीन उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक था। वहीं उज्ज्वल अरोड़ा ने कहा कि फराह को लिफ्ट करने वाला दृश्य उनके करियर के सबसे इमोशनल पलों में से एक रहा।
 
यश हेक, सीईओ, देसी तड़का म्यूजिक का मानना है कि “जो गीत दिल को छू जाए, वही सच्चा हिट होता है। ‘तेरा हमसफ़र’ ऐसा ही गीत है जो हर किसी की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाएगा।” गाने को अपनी आवाज़ दी है सिंगर  हैरी मालया  ने, जबकि निर्माता मुकेश शर्मा और निर्देशक अरशद सिद्दीकी  की जोड़ी ने इसे भावनाओं से भरपूर सिनेमाई अंदाज़ दिया है। अरशद सिद्दीकी ने बताया कि मुकेश शर्मा के साथ यह उनका सातवाँ प्रोजेक्ट है और ‘तेरा हमसफ़र’ महज़ साढ़े चार मिनट का गीत नहीं, बल्कि एक खूबसूरत लघु फिल्म जैसा अनुभव है।
 
संगीत निर्देशन लियाकत अजमेरी का है, जबकि गीतकार हुस्ना खान और लियाकत अजमेरी ने मिलकर इसके बोलों में गहरी संवेदनाएँ पिरोई हैं। डीओपी प्रशांत प्रुस्ती और कोरियोग्राफर फिरोज़ शेख विक्की ने इसे विजुअली और परफॉर्मेंस के स्तर पर खास बना दिया है। निर्माता मुकेश शर्मा ने संकेत दिए कि इस गीत को सीरीज़ के रूप में पार्ट 2 और 3 में भी आगे बढ़ाया जा सकता है, जिससे ‘तेरा हमसफ़र’ की प्रेम कहानी और भी विस्तार ले सके।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X