इंदौर - देश भर में चर्चा का विषय बने शीना बोरा हत्याकांड पर बॉलीवुड की भी निगाह है। मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर का मानना है कि कथित तौर पर इंद्राणी मुखर्जी की प्रमुख भूमिका वाला यह हाई प्रोफाइल मामला किसी फीचर फिल्म का कथानक बन सकता है। भंडारकर ने कहा कि एक फिल्मकार के तौर पर यह मामला निश्चित तौर पर मेरे मन को छूता है। यह किसी फिल्म का कथानक बन सकता है। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगी कि मैं इस विषय पर फिल्म बनाने जा रहा हूं।