इंदौर - देश भर में चर्चा का विषय बने शीना बोरा हत्याकांड पर बॉलीवुड की भी निगाह है। मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर का मानना है कि कथित तौर पर इंद्राणी मुखर्जी की प्रमुख भूमिका वाला यह हाई प्रोफाइल मामला किसी फीचर फिल्म का कथानक बन सकता है। भंडारकर ने कहा कि एक फिल्मकार के तौर पर यह मामला निश्चित तौर पर मेरे मन को छूता है। यह किसी फिल्म का कथानक बन सकता है। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगी कि मैं इस विषय पर फिल्म बनाने जा रहा हूं।
‘पेज 3’ (2005) और ‘फैशन’ (2008) सरीखी फिल्मों के निर्देशक ने कहा कि मैंने समाचार चैनलों के जरिए इस मामले को थोड़ा-बहुत समझा है। इस मामले की जांच के दौरान रोज नए खुलासे हो रहे हैं और लगातार नई बातें सामने आ रही हैं। शीना बोरा हत्याकांड पर फिल्म बनाएंगे भंडारकर! ‘पेज 3’ (2005) और ‘फैशन’ (2008) सरीखी फिल्मों के निर्देशक ने कहा कि मैंने समाचार चैनलों के जरिए इस मामले को थोड़ा-बहुत समझा है। भंडारकर ने बताया कि उनकी अगली फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ उन खूबसूरत लड़कियों पर आधारित है जो कैलेंडरों पर बतौर फैशन मॉडल नजर आने के बाद ग्लैमर उद्योग की भूल-भुलैया में कहीं खो जाती हैं।
उन्होंने एक सवाल पर कहा कि वह अपनी फिल्मों के अंत को उपदेशात्मक नहीं बनाते, क्योंकि वह यह फैसला दर्शकों पर छोडऩा चाहते हैं कि फिल्म किस नतीजे पर पहुंची। 47 साल के फिल्मकार ने कहा कि मैं अपनी फिल्मों में सारी बातें दर्शकों के सामने रख देता हूं। मैं बतौर निर्देशक फिल्म के अंत में अपने आपको निर्णायक नहीं दिखाना चाहता।