मुबंई - बालीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ का कहना है कि जब वह राष्ट्रीय पुरस्कार जीत जाएंगी, तब शादी कर लेंगी। कैटरीना और उनके ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर से अकसर कभी सगाई तो कभी शादी की बातें पूछी जाती हैं, लेकिन इस बार कैटरीना ने अपनी शादी पर सवाल पूछने वालों के लिए एक अच्छा जवाब ढूंढ निकाला है। कैटरीना ने कहा कि जब मैं राष्ट्रीय पुरस्कार जीत जाऊंगी तभी शादी करूंगी। यदि मेरी फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया और मैं व्यक्तिगत तौर पर नहीं जीत पाई, तब भी मैं शादी कर लूंगी। कैटरीना की फिल्म ‘फैंटम’28 अगस्त को प्रदर्शित हुई