मुंबई - बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र अब फिल्में सोच समझकर चुनेंगे। इसी कारण वे पटकथाएं सोच-समझकर पढ रहें हैं। अभिनेता धर्मेन्द्र गरम धरम ढाबा रेस्तरां के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आए थे। यहां पर अभिनेता धर्मेन्द्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे जल्द ही अपने बेटों बॉबी और सनी के साथ फिल्म करेंगे लेकिन पटकथा सोच समझकर चुनेंगे।
फिलहाल धर्मेन्द्र अपनी आगामी फिल्म की पटकथा के चुनाव में लगे हैं। धर्मेन्द्र दिल्ली में जिस रेस्तरां के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे वह रेस्तरां धर्मेन्द्र की फिल्मों, गानों और संवादों से प्रेरित है। धर्मेन्द्र का का कहना है कि देओल तिकडी की फिल्म अपने काफी हिट रही थी लेकिन इसके बाद की फिल्में कुछ खास नहीं चली। इस कारण अब वह अपनी फिल्म की स्क्रीप्ट सोच समझकर चुन रहे हैं। धर्मेन्द्र के बेटे बॉबी देओल भी काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आए। सनी देओल अपनी आगामी फिल्म घायल वन्स अगेंन की शूटिंग में व्यस्त हैं।