Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

तीनों खानों की फिल्म से शाहरूख को दिक्कत नहीं

Updated on Wednesday, August 26, 2015 15:34 PM IST

मुंबई - बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का कहना है कि उन्हें सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने में कोई दिक्कत नही है। शाहरुख खान ने अभी हाल ही में कहा था कि तीनों खान (सलमान, आमिर और खुद शाहरुख) का एक साथ फिल्म में नजर आना नामुमकिन है। शाहरुख ने ऐसी खबरों को फर्जी बताया था। अब शाहरुख ने कहा है कि यह मुमकिन है, हालांकि उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी है।

 

शाहरुख ने कहा ‘सलमान और आमिर के साथ फिल्म में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि हमें ऐसी फिल्म चुननी होगी जिसमें हम तीनों एक बराबर हों। हमें घोस्टबस्टर्स (1984) जैसी फिल्म करनी चाहिए। इस फिल्म में तीनों स्टार्स के किरदार बराबर हैं।’  पिछले दिनों जब शाहरुख ने इस तरह की खबरों को फर्जी बताते हुए ट्वीट किया था, तो उसके बाद सलमान ने भी इसका समर्थन किया था । सलमान ने कहा था‘ कोई भी प्रोड्यूसर हम तीनों को अफॉर्ड नहीं कर पाएगा।’ हालांकि, शाहरुख ने एक बीच का रास्ता सुझाया। उन्होंने कहा ‘हम तीनों फिल्म को को-प्रोड्यूस कर सकते हैं लेकिन किसी को ऐसी स्क्रिप्ट लिखनी होगी, जो हम तीनों को पसंद आए।’  शाहरुख ने कहा कि यह दिक्कत सिर्फ तीनों खान के साथ ही नहीं है।

 

शाहरूख ने कहा ‘आज की तारीख में यदि मुझे वरुण धवन, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के लिए फिल्म लिखनी हो, तो यह मुश्किल होगा। सिर्फ इसलिए नहीं कि तीनों का किरदार बराबर होना चाहिए। इसलिए क्योंकि कहानी को तीनों के साथ न्याय करना होगा। पहले तो तीन हीरो के लिए स्क्रिप्ट लिखना मुश्किल है, फिर तीन हीरोइन खोजना और भी मुश्किल और उसके बाद तीन विलेन भी खोजने होंगे।’

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X