मुंबई - अभिनेता संजय दत्त 30 दिनों के जेल से बाहर आएंगे। इस बार उन्हें 30 दिनों की पैरोल मिली है। बताया जा रहा है कि यह पैरोल संजय दत्त को बेटी की नाक की सर्जरी कराने के लिए मिली है। इस समय संजय दत्त पुणे की यरवडा जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें मुंबई विस्फोटों में दोषी ठहराया गया था। पुणे के डिविजनल कमिश्नडर ने पैरोल की अर्जी मंजूर कर ली है। संजय ने यह अर्जी जून में लगाई थी। एक-दो दिन में वे जेल से बाहर आ जाएंगे।