मुबंई - एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। इस फिल्म को मिली जबरदस्त कामयाबी के चलते इसे ऑस्कर में भेजा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो बहुत से रिकार्ड्स टूटने की उम्मीद है। तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से बाहुबली को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजने की घोषणा की है। भारत की तरफ से अगर बाहुबली ऑस्कर के लिए सिलेक्ट की जाती है तो 29 साल बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से कोई फिल्म ऑस्कर में पहुंचेगी।