मुबंई - बालीवुड की नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की पुत्री आलिया भट्ट फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाना चाहती है। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से बालीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म शानदार में काम कर रही है। आलिया फिल्म ‘शानदार’ को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आएंगे। आलिया ने कहा कि मैं जितना हो सके उतने अलग-अलग किरदारों में दिखना चाहती हूं।
मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि वे किरदार उसके साथ मेल खाएं, जिस रूप में दर्शक मुझे देखना चाहते हैं और जो मेरी इमेज के साथ जाए। यह करने के बाद, मैं एक नेगेटिव किरदार निभाना पसंद करूंगी। आलिया ने कहा कि शायद ऐसा करने के लिए यह मेरे लिए सही समय नहीं है, क्योंकि मेरे पास कुछ निश्चित फैन हैं, जिसमें मुख्य रूप से यंगस्टर्स हैं और मैं एक बुरा उदहारण सेट नहीं करना चाहती हूं। मुझे ये सब चीजें गंभीरता से लेनी हैं और मैं लेती हूं।