मुबंई - पिछले कई दिनों से बालीवुड इंडस्ट्री में यह खबर थी कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी प्रेग्नेंट हैं। अब यह कन्फर्म हो गया है। माना जा रहा है कि वह जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी। वैसे, रानी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया में बातें कम करती हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह चार महीने की प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलिवरी जनवरी में होगी। हाल ही में रानी की भाभी और टीवी एक्ट्रेस ज्योति मुखर्जी ने उनकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए कहा था कि, हां, रानी प्रेग्नेंट हैं।
अप्रैल, 2014 को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली रानी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजार रही हैं। जुलाई के आखिर में यह कपल लंदन में छुट्टियां बिताने गया था। वहां रानी को प्री-नेटल मसाज लेते हुए भी देखा गया था। जोड़ी पिछले हफ्ते ही भारत लौटी हैं। वैसे, इन दिनों यह जोड़ी छुट्टियां मनाने में बिजी है।