पिलानी - बीआईटीएस पिलानी, कैंपस ने रविवार, 10 नवंबर 2024 को अपने मुख्य सभागार में पहले डिग्री, उच्च डिग्री और पीएचडी पूरा करने वाले स्नातक छात्र,छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस समारोह में छात्रों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया ,और उत्कृष्टता, प्रतिबद्धता और शिक्षा की भावना का जश्न मनाया।