Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,296 नए केस, 407 की मौत

Updated on Saturday, June 27, 2020 07:52 AM IST

नई दिल्ली - देश में बीते चौबीस घंटे के दौरान 17,296 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,90,401 हो गई है। इस दौरान 407 लोगों की मौत भी हुई है जिससे महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़कर 15,301 हो गई है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मरीजों के ठीक होने की दर भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 2,85,636 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 13,940 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

कुल संक्रमित मामलों में आधे से ज्यादा 10 शहरों और जिलों में सामने आए हैं। इनमें दिल्ली, चेन्नई, ठाणे, मुंबई, पालघर, पुणे, हैदराबाद, रंगारेड्डी, अहमदाबाद और फरीदाबाद। इन शहरों और जिलों में ही 54.47 फीसद संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक जून से 26 जून के दौरान 2,99,866 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी तक कुल 4,90,401 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें से सक्रिय मामले 1,89,463 ही रह गए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से 96,173 ज्यादा है। स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 58.24 फीसद हो गया है।

अगर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पीटीआइ और अन्य स्रोतों से मिली सूचनाओं पर नजर डालें तो अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2,95,186 हो गई है। सक्रिय मामले 1,88,869 रह गए हैं। अब तक 15,674 लोगों की जान गई है। पिछले चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में 175, तमिलनाडु में 46 और 18 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में अब तक 7,106, गुजरात में 1,772 और तमिलनाडु में 957 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 5,024 नए मामले सामने आए। एक दिन में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,52,765 हो गया है। इस दौरान 2,362 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। राज्य में अब तक 79,815 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि उनकी सरकार कोरोना से होने वाली मौतों को छिपा नहीं रही है। मामलों की जानकारी मिलने में देरी की वजह से आंकड़े बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौत की खबरों को छिपाने की कोई वजह नहीं है।

गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों मरीजों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है। शुक्रवार को सामने ओ 580 नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक 30,158 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या 6,348 ही है। 22,038 मरीजों को अब तक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 750 नए मामले सामने आए और कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20,943 हो गई। इसके अलावा राजस्थान में 16,660, बंगाल में 16,190 और तेलंगाना में 12,349, मामले सामने आ चुके हैं। तेलंगाना में एक सरकारी अस्पताल की हेड नर्स की कोरोना से मौत हो गई है। यह नर्स इसी महीने रिटायर होने वाली थी। मध्य प्रदेश में अब तक 12,798, हरियाणा में 12,884, आंध्र प्रदेश में 11,489 और कर्नाटक में 11,005 संक्रमित सामने आ चुके हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सेना के 11 जवान और एक पुलिसकर्मी है। राज्य में अब तक 72 मामले सामने आए हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X