Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

कैलाश खेर ने बुलंदशहर के लोगों से की वोट डालने की अपील

Updated on Sunday, October 18, 2020 08:23 AM IST

बुलंदशहर - फ़िल्मी जगत के इल्मी गायक, बॉलीवुड के एक मात्र आध्यात्मिक संगीतकार और समय-समय पर समाज को जगाने का संकल्प लेकर चलने वाले पद्मश्री कैलाश खेर ने बुलंशहर वासियों से अपने गाने के माध्यम से निवेदन किया है कि तीन नवंबर को सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करें।

उत्तर प्रदेश में तीन नवंबर को सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें बुलंदशहर के अलावा, नौगांव सादत, टूंडला, बंगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया और हल्हानी शामिल हैं।

ज़िला बुलंदशहर के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, आईएएस, ने उपचुनाव में जन-जागरूकता के लिए बॉलीवुड गायक कैलाश खेर से निवेदन किया था। डीएम रवींद्र कुमार स्वयं एक श्रेष्ठ पर्वतारोही रहे हैं और पर्वतारोहण पर अंग्रेजी व हिंदी में उनकी एक पुस्तक मैनी एवरेस्ट्स प्रकाशित हो चुकी है। एक सक्षम एवं ऊर्जावान ज़िलाधिकारी के रूप में वह यथा समय युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करने के कार्य करते रहते हैं। उन्हें सिक्किम खेल रत्न पुरस्कार और बिहार सरकार के विशेष खेल सम्मान समेत अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

कैलाश खेर ने अपने एक गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। इस गीत को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। पद्मश्री कैलाश खेर ने गाने के माध्यम से बुलंदशहर वासियों से अपील की है कि तीन नवंबर को वोटिंग वाले दिन अधिक से अधिक संख्या में घर से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि वोट किसी को भी दें, लेकिन वोट डालने के लिए अपने निर्धारित पोलिंग बूथ पर अवश्य जाएं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विधानसभा के चुनावों में भी कैलाश खेर ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की थी। कैलाश खेर ने गीत के माध्यम से लोगों को बताया है कि उन देशों के लोगों से पूछिए जहां मतदान ही नहीं होता है। जहां सिर्फ राजाशाही है, तानाशाही है, जबकि भारत में लोगों को अपना उत्तराधिकारी चुनने का मौका मिलता है। इसलिए सभी को मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X