Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

राजस्थान सरकार ने दाती महाराज से मांगा तालाबों की खुदाई में सहयोग

Updated on Tuesday, June 18, 2024 10:25 AM IST

- श्री शनिधाम पाली पहुंचे पंचायत एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दाती महाराज की समाज सेवा की मुहिम देखकर हुए गदगद
- देश के निर्माण में संतों की भूमिका को सराहा, दाती महाराज ने भी उत्तम स्वास्थ्य का दिया आशीर्वाद
- मंत्री दिलावर ने गंगा दशहरा के पर्व पर गौ माताओं को खिलाये तरबूज


पाली। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि देश के निर्माण में संतों की अहम भूमिका होती है। संतों के एक आह्वान पर समाज सुधार की जो मुहिम आरंभ होती है, वह अनवरत चलती रहती है। दिलावर ने कहा कि जो काम राज्य सरकारें नहीं कर सकती, वह काम संत समाज अपने एक आह्वान पर कर सकते हैं। इसलिए समाज सुधार के कार्यों में संतों की भूमिका को कभी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

मदन दिलावर पाली स्थित श्रीशनिधाम मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने महामंडलेश्वर संत शिरोमणि दाती जी महाराज के सानिध्य में चल रही नंदीशाला और गोशाला का अवलोकन किया। दाती महाराज ने राजस्थान और दिल्ली में स्वयं के प्रयासों से गोशालाओं का निर्माण करा रखा है, जिसमें हजारों गोवंश रहता है। इन गोशालाओं व नंदीशालाओं में गोवंश के संरक्षण के साथ-साथ उनके ईलाज की भी समुचित व्यवस्था रहती है। शिक्षा एवं पंचायत मंत्री ने पाली में गायों के उपचार के लिए अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा को देखकर बेहद प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन काल में गायों के ईलाज के लिए ऐसी एंबुलेंस आज तक नहीं देखी। यह बेहद अद्भुत है।


कैबिनेट मंत्री को आशीर्वाद देते हुए दाती महाराज ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गौमाता के साथ ही देश और समाज की सेवा करने का पुण्य अवसर मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के साथ चर्चा करते हुए दाती महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं श्रीशनिधाम ट्रस्ट विगत काफी वर्षों से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहा है। श्रीशनिधाम ट्रस्ट विगत वर्षों से सरकार के साथ मिलकर जल संरक्षण के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहा था। एक बार पुनः राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं श्रीशनिधाम ट्रस्ट कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के निवेदन पर राजस्थान सरकार के साथ मिलकर पूरे पाली जिले के साथ ही राजस्थान भर में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण व तालाब सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को पुन एक मिशन के रूप में चालू करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं शनिधाम ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे पशु प्राणी और मानव हित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका में सहयोगी के रूप में रहेगी। राज्य सरकार राष्ट्रीय संत सेवा गौ कल्याण परिषद एवं श्रीशनिधाम ट्रस्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह पेड़ लगाने के कार्य को पूरी मजबूती से करेगी।

 

शिक्षा एवं पंचायत राज्य मंत्री ने कहा कि इस समय पूरे देश में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में पानी की बहुत किल्लत है। तालाबों की खुदाई और जल संरक्षण की जब भी राज्य में जरूरत पड़ी, दाती जी महाराज और उनकी टीम ने आगे बढ़कर निस्वार्थ काम किए। उन्होंने दाती महाराज से आह्वान किया कि राज्य सरकार के तालाबों की खुदाई और जल संरक्षण के कार्यों में वह आगे भी भागीदारी बनें, ताकि उनके कार्यों से पूरा प्रदेश और जन-जन लाभान्वित हो सके।

स्वामी निजस्वरूपानंद जी महाराज (दाती जी) ने सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर पंचायत एवं शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। श्रीशनिधाम असोला-फतेहपुर (दिल्ली) के मीडिया संचालक अशोक कुमार ने बताया कि राजस्थान में तालाबों की खुदाई, जल संरक्षण, गरीब व जरूरतमंद कन्याओं के विवाह तथा गरीब व असहाय बच्चों खासकर लड़कियों की पढा़ई के लिए शनिधाम के कार्य अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि संत समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को पहले से अधिक गति प्रदान करने का काम करेगा।

बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार दायित्व ग्रहण समारोह में पूरे देश से संत समाज की ओर से दाती जी महाराज ने भागीदारी कर उन्हें समाज सेवा व देश को आगे बढ़ाने वाले कार्यों में सफल होने का आशीर्वाद दिया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दिलावर ने राष्ट्रीय संत सेवा गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं श्री शनिधाम द्वारा रोड एक्सीडेंट और बीमार गौमातों के लिए लाई गई अत्याधुनिक तकनीकी की गो एंबुलेंस का अवलोकन कर गौसेवा के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर महंत श्रद्धापुरी, महंत दयापुरी, समाजसेवी सोहन चंदेल, पंडित अतुल, दीदी शिवानी, मनीष गाड़ी, मदनसिंह इंदा, मुरली गहलोत, रमेश भानावत, पूरन आर्य, साहिल डांगी, अशोक डाकलिया, भैराराम, दिनेश सोलंकी, रमेश, गोपाल सहचा, प्रकाश, रमेश टोकला, कानसिंह, रामलाल पंवार सहित लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X