Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

दूतावास विस्फोट मामले में सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध युवकों कि तलाश जारी

Updated on Wednesday, December 27, 2023 15:42 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने इज़राइल दूतावास के पास कम तीव्रता वाले विस्फोट की जांच में तेजी लाते हुए कहा कि विस्फोट से कुछ देर पहले दो युवकों को घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते हुए कैमरे में कैद किया गया था।


जाँच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को चाणक्यपुरी राजनयिक एन्क्लेव में दूतावास के पास हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


दिल्ली में इजराइल दूतावास और यहूदी प्रतिष्ठानों के आसपास के इलाकों को सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रखा गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि स्थानीय पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज बरामद किए गए हैं, जिसमें विस्फोट से कुछ देर पहले दो युवक सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ''अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वे संदिग्ध हैं या नहीं।''


सुरक्षा एजेंसियों ने अब्दुल कलाम रोड और पृथ्वीराज रोड की गलियों से कई सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं।


घटनास्थल का दौरा करने वाले सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि चूंकि घटनास्थल पर विस्फोटक का कोई अवशेष नहीं मिला, इसलिए "रासायनिक विस्फोट" की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।


अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटनास्थल के पास इजरायली राजदूत को संबोधित एक "आपत्तिजनक" पत्र मिला। पत्र की प्रकृति "आपत्तिजनक" है। उन्होंने बताया कि उंगलियों के निशान की जांच के लिए इसे फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।


विस्फोट और पत्र की बरामदगी दूतावास के पास 2021 में हुए विस्फोट की गंभीर याद दिलाती है जिसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामले की जांच की थी.


अधिकारियों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी ।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X