नई दिल्ली - बेमौसम बारिश और ओले गिरने से राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। दिल्ली में भिंडी, करेला और तुरई के दाम 100 रूपए प्रति किलो हो गए हैं, जबकि लौकी 60 रूपए किलो बिक रही है। प्याज, मटर और टमाटर भी 40 रूपए किलो बिक रहे हैं। उधर बारिश और ओले गिरने की वजह से टमाटर व खीरे की फसल बर्बाद हो गई है। दिल्ली ही नहीं देश के अन्य शहरों में भी सब्जियों की कीमतें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं।