चण्डीगढ़ - पंजाब के वित्त मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों व पैंशनरों को 7 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किस्त मार्च 2015 के वेतन के साथ देने की घोषणा की है।
पंजाब सरकार के कर्मचारियों व पैंशनरों को सात जुलाई 2014 से मिलने वाली सात प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किस्त मार्च 2015 के वेतन के साथ देने का निर्णय किया गया हैं। उन्होने कहा कि अप्रैल 2015 में मिलने वाले वेतन में मंहगाई भत्ता बेसिक पे /पैंशन पर मोजूदा 100 प्रतिशत से बढकर 107 प्रतिशत हो जाएगा।