एडिलेड - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान कूल्हे की हड्डी में खिंचाव के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद ही उनकी जगह किसी ओर को भेजा जाएगा। जुनैद खान, मोहम्मद हफीज के बाद वे तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं।