मुंबई - बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और डेविड धवन के बेटे वरूण सिल्वर स्क्रीन पर न्यूड होना चाहते है। आमिर खान ने फिल्म पीके में न्यूड सीन कर दर्शकों को अचभित कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड सितारो को न्यूड होने का चस्का लग गया है। वरूण धवन ने कहा है कि उन्हें कोई रोल तो दे तो फूल न्यूडिटी से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।
आमिर के बाद जहां ऋतिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो के लिए न्यूड होकर शूटिंग की। तो वहीं वरूण भी न्यूड होना चाहते है। वरूण ने कहा है कि उन्हें फूल न्यूड फिल्माए जाने से कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि वरूण ने यह भी कहा कि पूरी तरफ फ्रंटल न्यूडिटी का सीन वे तभी करेंगे जब उन्हें पूरी तरह यकीन होगा कि यह कहानी की मांग है।