सैफई सोमवार दोपहर तक बदला-बदला नजर आने लगा, एक के बाद एक प्लेन सैफई की हवाई पट्टी पर उतरते रहे। इनमें से फिल्मी स्टार बाहर निकले तो हवाई पट्टी के आसपास पूरा सैफई इकट्ठा हो गया। दो घंटे के अंदर करीना, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, परिणिति चौपड़ा, सुमिता सेट्टी, नेहा शर्मा, रोशनी चौपड़ा, करिश्मा तन्ना, डांसर एलीइब्राम औऱ सिंगर मीका सिंह, अंकित तिवारी, जावेद अली समेत कई स्टार सैफई की धरती पर उतर गए।