इस्लामाबाद - पाकिस्तान ने पठानकोट आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच आये गतिरोध के बाद कहा कि भारत के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता 15 जनवरी को होनी तय है। संसद में एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कल कहा कि पाकिस्तान और भारत के विदेश सचिवों के बीच 15 जनवरी को बैठक होने का कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि दोनों विदेश सचिव सहमति के मुताबिक 'व्यापक द्विपक्षीय वार्ता' के लिए कार्यक्रम तय करेंगे। अजीज ने कहा कि कई अन्य मुद्दों के साथ दोनों देशों के बीच कश्मीर भी बातचीत का हिस्सा होगा। पाकिस्तान तहरीक- ए-इंसाफ पार्टी के शिरीन मजरी के सवाल के जवाब में अजीज ने यह बात कही।