इलाहाबाद - जेड एण्ड जेड मीडिया प्रा. लि के बैनर तले दूसरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रेक्षागृह में 26 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर हसन हैदर ने दी। उन्होंने बताया कि इस त्रिदिवसीय फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य संगम नगरी एवं प्रदेश के विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। इसका दूसरा उद्देश्य संगम नगरी के उभरते हुए युवा फिल्मकार को एक सशक्त मंच प्रदान करना है जिसको वो अपने कौशल को पूरी दुनिया के सामने ला सके। श्री हैदर ने बताया कि इस त्रिदिवसीय फिल्म समारोह में फिल्मों का प्रस्तुतिकरण विभिन्न वर्ग में होगा जिसमें फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म व डाक्यूमेंट्री एवं एनीमेशन है।
फिल्म समारोह के लिए लगभग 80 फिल्मों को शामिल किया गया है। मंच से समारोह के दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया जायेगा जिसके लिए नाम अभी कंफर्म नहीं किया गया है। समारोह में कई नामचीन फिल्मी हस्तियां के शिरकत करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होगा।