मुम्बई - मुम्बई पुलिस ने आज विवादास्पद एआईबी नाकआउट शो के आयोजकों, प्रतिभागियों और बॉलीवुड हस्तियों करन जौहर, दीपिका पादुकोण तथा आलिया भट सहित 14 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। एक दिन पहले ही यहां की एक अदालत ने कार्रवाई का आदेश दिया था। मुम्बई स्थित तारदेव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि 14 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें अभिनेता करन जौहर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट शामिल हैं।