मुंबई: ‘तारे जमीं पर’, ‘किस्सा’ और ‘रहस्य’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा को एक गंभीर अभिनेत्री माना जाता है, लेकिन उनका कहना है, वह हास्य फिल्म में काम करना चाहती हैं, ताकि दर्शक उनकी प्रतिभा के दूसरे पहलू से भी परिचित हो सकें। टिस्का ने बताया कि मैं सचमुच एक हास्य फिल्म में काम करना चाहती हूं।
लोगों ने कभी मुझे उस तरह की भूमिका में नहीं देखा है... असल जिंदगी में मैं कभी गंभीर शख्यियत वाली नहीं रही हूं, तो हास्य फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा है।टिस्का को हास्य शैली में अभिनेत्री जूही चावला का अभिनय पसंद है। उन्होंने कहा, ‘‘वह कमाल की हैं।’उन्होंने कहा, ‘‘एक कलाकार के रूप में मैं बहुत लोभी प्रवृति की हूं, मुझमें ज्यादा से ज्यादा और बेहतर की चाह है।’