मुबंई - बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट निर्देशक रीमा कागती की अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म पिछले कई महीनों से फिल्म के अभिनेता को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में पहले कंगना के अपोजिट सैफ अली खान को साइन किया था, लेकिन वह फिल्म से बाहर हो गए। उनकी पैसों को लेकर फिल्ममेकर से बात नहीं बन पाई थी।
इसके बाद खबर आई कि शाहिद कपूर को इसमें कास्ट कर लिया गया। बाद में शाहिद भी फिल्म से बाहर हो गए। फिर नंबर आया बोनी कपूर के लाडले बेटे अर्जुन कपूर का और अब अर्जुन ने भी इस फिल्म से किनारा कर लिया है। दरअसल वह आदित्य चोपड़ा की फिल्म में व्यस्त हैं।