मुंबई - बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की फिल्म पीके भले हीं बॉलीवुड के इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म हो लेकिन मुनाफा कमाने के लिहाज से वह क्वीन से पीछे है। आमिर की फिल्म पीके 19 दिसंबर को प्रदर्शित हुई है।
पीके ने बॉक्स ऑफिस पर भारतीय बाजारो में 300 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है लेकिन लागत के मुकाबले सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने फिल्म पीके नही बल्कि क्वीन है। कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 13 करोड़ के बजट मे बनी है और उसने भारतीय बाजार में 61 करोड़ रूपये की कमाई की। इस तरह फिल्म ने 369 फीसद मुनाफा कमाया वहीं फिल्म पीके ने लागत के मुकाबले 288 फीसद ज्यादा मुनाफा कमाया ।लगभग 85 करोड़ की लागत से बनी पीके।