मुंबई - बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ विदेशों में जलवा दिखाने को तैयार है। पीसी अमरीकन टीवी शो क्वांटिको में काम करने जा रही है। शो में प्रियंका फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) की प्रशिक्षु एलेक्स वीवर की भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका टीवी शो क्वांटिको में काम करने जा रही है, पीसी ने दिसंबर 2014 में टेलीविजन शो के लिए 1 साल की डील की थी एक वेबसाइट के अनुसार, प्रियंका ने दिसंबर 2014 में अमरीकी स्टूडियो एबीसी के साथ एक साल का टेलीविजन करार किया था।
धारावाहिक की कहानी युवा एफबीआई रंगरूटों के एक समूह के इर्दगिर्द घूमती है। उनमें से एक अमरीका पर भयावह आतंकवादी हमला करेगा। धारावाहिक को मार्क गॉर्डन, जोश सैफ्रन और निक पेपर ने बनाया है।