मुंबई - बॉलीवुड के चर्चित फिल्मकार अनुराग कश्यप सिल्वर स्क्रीन पर अब अपनी खलनायकी का जौहर दिखाने जा रहे है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक ए.आर.मुर्गदास दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे है। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक्शन करती नजर आएंगी।
चर्चा है कि सोनाक्षी की इस फिल्म में अनुराग भोजपुरी विलेन का किरदार निभाएंगें न सिर्फ यह विलेन मूंछों को ताव देता दिखेगा बल्कि यदि कश्यप राजी हो गए तो इस किरदार के लिए वो अपना सर भी मुंडवाएंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च के महीने में मुंबई में शुरू होगी।